Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी में युवकों ने की छेड़छाड़ व पत्थरबाजी

February 14, 2024

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी में युवकों ने की छेड़छाड़ व पत्थरबाजी

छेहर्टा: शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी पर कुछ युवकों द्वारा हुल्लडबाजी, पत्थरबाजी व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। गुस्साए श्रद्धालुओं ने हमलावरों व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली को देखते हुए सड़क पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा सड़क पर ही शिव मिहमा का गुणगान किया गया। हालात नाज़ुक होते देख एसीपी पश्चिमी सतपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस मौके दीपक कुमार व गौरव अंगरिश ने बताया कि पंच रत्न श्री कृष्णा मंदिर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रभातफेरी न्यू रणजीतपुरा के नजदीक पहुंची तो वहां से दो युवक प्रभातफेरी में घुस गए तथा महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए उनकी जबरदस्ती विडियो बनानी शुरू कर दी। जब उन्होंने उक्त युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने उन्हें धमिकयां देनी शुरू कर दी तथा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के पैसे उठाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी जब वह नजदीक रहते पार्षद के घर मदद के लिए पहुंचे तो उक्त युवकों ने उन पर दातर व र्इंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिया, उन्होंने किसी तरह पार्षद रजनी शर्मा व उनके पति रमन रम्मी युवा कांग्रेस नेता के घर में घुसकर जान बचाई, पर हमलावरों ने उनके घर पर र्इंट पत्थर व बोतलें चलानी शुरू कर दी। इलाके में शोर होता देख जब लोग बाहर आए तो हमलावर उन्हें धमिकयां देते हुए फरार हो गए। इस संबंधी कांग्रेसी नेता रमन रम्मी ने बताया कि इस संबंधी थाना छेहर्टा पुलिस को सुचित करने के बावजूद पुलिस का कोई उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, सतीश बल्लू,कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार, विपन नैय्यर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं सहित सड़क पर धरना लगाकर शिव मिहमा का पाठ किया तथा प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। हालात नाज़ुक होते देख एसीपी पश्चिमी सुखपाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा श्रद्धालुओं को उक्त हमलावरों के खिलाफ कारवाई कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया तथा प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह दोबारा धरना लगाने को मजबूर होंगे। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, सतीश बल्लू व विपन नैय्यर ने कहा कि जो लोग समाज की धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक रूप से नुमाइंदगी करते हैं यह सब उनकी आवाज को बंद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह काम पंजाब के लिए बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं ताकि किसी की भी भावनाओं को ठेस ना पहुंचाई जा सके। इस संबंधी थाना प्रभारी कपिल कौशल ने बताया कि प्रभात फेरी में पत्थर बरसाने छेड़छाड़ करने वाले दीपू सिंह व एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाकी मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें