Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

February 16, 2024

घरेलू बाजारों के शुरूआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

बीएसई के 30 शेयर वाला सेंसेक्स 306.34 अंक या 0.43 प्रतिशत चढक़र 72,356.72 अंक पर रहा, 50 शेयर वाला निफ्टी 81.05 अंक या 0.37 प्रतिशत बढक़र 21,991.80 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध करीब 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में दो प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी।

सेंसेक्स 227.55 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,050.38 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,910.75 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें