Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashwini Vaishnaw 21 फरवरी को मेड इन इंडिया इंडस ऐपस्टोर का करेंगे उद्घाटन : PhonePe

February 16, 2024

Ashwini Vaishnaw 21 फरवरी को मेड इन इंडिया इंडस ऐपस्टोर का करेंगे उद्घाटन : PhonePe

नई दिल्लीः केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 फरवरी को एंड्रॉइड-आधारित पहले मेड-इन-इंडिया ऐप स्टोर इंडस ऐपस्टोर का उद्घाटन करेंगे। फिनटेक और डिजिटल भुगतान में अग्रणी कंपनी फोनपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आत्मनिर्भर भारत के एक दृढ़ समर्थक मंत्री के रूप में वैष्णव पहली बार अभूतपूर्व ऐप स्टोर द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में लगाई गई बड़ी छलांग के साक्षी बनेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, कि ‘वैश्विक स्तर पर अपने तरह के पहले प्रयास में इस मील के पत्थर वाली लॉन्च के मौके पर भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम एकजुट होकर वैश्विक दिग्गज कंपनियों को तकनीक, वाणिज्यिक और वितरण एकाधिकार को चुनौती देंगे तथा एंड्रॉइड ऐप मार्केटप्लेस को लोकतांत्रिक बनाएंगे।‘

इंडस ऐपस्टोर के लॉन्च के मौके पर ऐप मार्केटप्लेस द्वारा सशक्त स्टार्टअप और डेवलपर समुदायों के 300 से अधिक सदस्यों के ऐप उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा, कि इसमें भारत की अग्रणी और नवोन्मेषी कंपनियों के सीईओ और संस्थापक शामिल हैं जो ताकत दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐप स्टोर की निर्माण यात्र पर प्रकाश डालेगा, ऐपस्टोर के निर्माण के दौरान दृष्टिकोण, रणनीतिक विकल्पों और तकनीकी जटिलताओं पर एक अंदरूनी सूत्र के परिप्रेक्ष्य की पेशकश करेगा।

फोनपे ने कहा कि भारतीय व्यवसाय और डेवलपर समुदाय के वक्ताओं के साथ आयोजित पैनल चर्चा सार्थक बातचीत को बढ़ावा देगी और महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी। इवेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया इवेंट माइक्रोसाइट पर जाएं। इंडस ऐपस्टोर एक देशी एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल ऐप स्टोर है, जिसे भारतीय उपभोक्ताओं की स्थानीय और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, ‘श्रेणियों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ इसका उद्देश्य यूजरों को स्थानीयकृत, प्रासंगिक और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करना है।‘

इंडस ऐपस्टोर अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जो यूजरों को अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप स्टोर का पता लगाने की अनुमति देता है। डेवलपर्स के लिए, इंडस ऐपस्टोर भारतीय ऐप इकोसिस्टम में अपने उत्पादों को सूचीबद्ध करने, वितरित करने और बढ़ावा देने के लिए एक निष्पक्ष और समान अवसर प्रदान करता है। कंपनी ने बताया, कि ‘यह एक समर्पति 24 गुना 7 ग्राहक सहायता के साथ-साथ एक स्व-प्रकाशन मंच, स्थानीयकरण सेवाएं, अपने ऐप्स की निगरानी और विकास के लिए कई उपकरण प्रदान करता है।‘

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें