Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

February 16, 2024

फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

यूपी: फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे का शिकार बने तीनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक फतेहपुर से हुसैनगंज की तरफ जा रहा था। जबकि बाइक सवार पशु बाजार से वापस फतेहपुर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार पावर ग्रिड के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. बाइक ट्रक में फंसने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई। वहीं हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार दी कि बाइक सवार सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश व मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल पहुंच कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें