Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

February 16, 2024

लुधियाना में रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

लुधियाना: बीती 13 फरवरी की रात को जानलेवा हमले में माछीवाड़ानिवासी 2 युवक प्रदीप सिंह और अमित कुमार घायल हो गए थे, जिनमें से प्रदीप सिंह (34) ने देर रात लुधियाना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माछीवाड़ा पुलिस ने आज सुबह इस मामले में 3 युवकों जस्सू, गोपी, घुगी निवासी माछीवाड़ा और अन्य 5 अज्ञात लोगों सहित 8 के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। जिसे जोड़ते हुए हत्या की धारा लगाई गई है। अमित कुमार ने माछीवाड़ा पुलिस को बयान दर्ज कराया कि वह और प्रदीप सिंह देर रात गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में माथा टेकने के बाद कार से घर लौट रहे थे, तभी 3 गाड़ियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

दशहरा मैदान के पास पीछा कर रही कार उनकी कार के सामने रुकी और हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक ने कार की खिड़की पर वार कर दिया। हमले के डर से उन्होंने गाड़ी रतिपुर रोड, गुरुद्वारा श्री किरपान भेट साहिब की ओर चला दी और रास्ते में संतुलन बिगड़ने से उनकी गाड़ी खेतों में पलट गई। पीछा कर रही तीन कारों में से 7-8 युवक उतरे और मुझ पर व प्रदीप सिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर कई वार किए जिससे वे घायल हो गए और युवक धमकी देते हुए भाग गए। गवाह के अनुसार, उसने किसी से फोन लिया और परिवार के सदस्यों को सूचित किया जिन्होंने आकर हमें अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें