Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Film ‘Article 370’ में Amit Shah के किरदार में नज़र आएंगे किरण कर्मरकर

February 19, 2024

Film ‘Article 370’ में Amit Shah के किरदार में नज़र आएंगे किरण कर्मरकर

मुंबई: अभिनेता किरण कर्मरकर कि आने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में वह अमित शाह के किरदार में नज़र आ रहे हैं। यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म ‘आर्टिकल 370’ आदित्य झाम्बले द्वारा निर्देशित और आदित्य धर द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म के प्रत्येक किरदार की लोग सराहना कर रहे हैं चाहे वह प्रिया मणि हो, वैभव तत्ववादी, या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में अरुण गोविल, हर किरदार ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित किया है।

अब जो चीज लोगों को आकर्षित कर रही है वो है अमित शाह के किरदार में किरण कर्मरकर, जो इस फिल्म में अमित शाह के किरदार में नजर आ रहे है। यह फिल्म कश्मीर में ‘आर्टिकल 370’ को हटाए जाने के आसपास की घटनाओं को दर्शाता है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें