Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी ने यूपी में किया दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओ का शुभारंभ

February 19, 2024

मोदी ने यूपी में किया दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओ का शुभारंभ

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने रिमोट का बटन दबा कर परियोजनाओ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री मोदी को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गयी। सरकार का दावा है कि जीबीसी 4.0 के जरिये प्रदेश में करीब 34 लाख रोजगार के अवसरों की संभावनाओं के द्वारा भी खुल जाएंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के अलावा उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां और प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह योगी सरकार का चौथा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह है। इससे पहले योगी सरकार तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित कर चुकी है, जिसके माध्यम से प्रदेश में 2.10 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश धरातल पर उतारा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी-2018 में पहली बार यूपी इन्वेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। समिट में 4.28 लाख करोड़ रुपए के 1,045 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद जुलाई-2018 में प्रथम ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह तथा जुलाई 2019 में दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्रमशः 61,792 करोड़ रुपए के निवेश वाली 81 परियोजनाओं तथा 67,202 करोड़ रुपए के निवेश वाली लगभग 290 परियोजनाओं का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। जून 2022 में, ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली 1,400 से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें