ईएसपीएनक्रीकइनफो अवॉर्ड के 17वें संस्करण की पुरुष वर्ग के एकदिवसीय प्रारुप में भारत के मोहम्मद शमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा टी-20 प्रारुप में सूर्यकुमार यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
शमी ने विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सात विकेट चटका कर भारत को फाइनल में पहुंचाया था। वहीं राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 220 के औसत से खेली गई 112 रनों की पारी थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को पुरुष क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज और एकदिवसीय विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज का अवॉर्ड से नवाजा गया है।
पिछले एक दशक में घरेलू स्तर पर भारत का बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने 2013 से 2023 तक घर पर खेले 46 टेस्ट में सिर्फ तीन टेस्ट ही हारे थे। इसमें एक हार नेथन लायन की वजह से मिली थी। इंदौर टेस्ट में लायन ने ऑस्ट्रेलिया की नौ विकेट से मिली जीत में आठ विकेट चटकाए थे और इसलिए लायन को टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और एकदिवसीय विश्वकप का खिताब जिताने वाले पैट कमिंस को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया है। कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में ऐशेज को ड्रॉ पर समाप्त किया जबकि घरेलु स्तर पर पाकिस्तान को हराया था।
सूर्यकुमार यादव को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 बल्लेबाज़ का अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें इस बार यह अवॉर्ड राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 220 की औसत से 112 रन बनाये थे। जबकि जोहैनसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिालफ पांच विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज चुना गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...