Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में महिला को मोटी कमाई का झांसा देकर 7.10 लाख रुपए ठगे

February 21, 2024

सोनीपत में महिला को मोटी कमाई का झांसा देकर 7.10 लाख रुपए ठगे

सोनीपत: सोनीपत के कुंडली की रहने वाली महिला को मोटी कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 7.10 लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली। महिला को स्टॉक मार्केट में रुपये लगाकर तीन माह में 500 फीसदी लाभ का झांसा देकर ठगी की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली स्थित बिल्डर सोसायटी निवासी प्रीति ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में शामिल हुई थी।

ग्रुप से जुड़े लोगों ने उन्हें बताया कि स्टॉक मार्केट में संस्थागत खाते के माध्यम से निवेश कर मोटी कमाई की जा सकती है। उन्हें बताया गया कि एलआरओ कंपनी के माध्यम से वेबसाइट लिंक से जोड़ दिया। इसके बाद माया शर्मा नाम की महिला ने उनके पास व्हाट्सएप कॉल की। महिला ने कहा कि स्टॉक मार्केट में निवेश करने से उन्हें 500 फीसदी तक का लाभ मिल सकेगा। इस पर विश्वास कर उन्होंने पहले दो लाख रुपए उनके दिए नंबर पर डाल दिए। इस पर उन्हें 10 हजार रुपए का लाभ दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें