-
यमुनानगर: जमीन दिलवाने के नाम पर गांव तेलीपुर निवासी अंगूरी देवी से 46 लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप गांव पंजलासा नारायणगढ़ निवासी लालचंद पर लगा है। लालचंद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।.