Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर

February 21, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर

मुंबई: कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा सकारात्मक घरेलू बाजार के बीच रुपये ने लगातार तीसरे सत्र में तेजी बरकरार रखी और बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 82.90 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 82.91 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.97 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.90 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,335 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें