Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.92 प्रति डॉलर पर पहुंचा

February 22, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.92 प्रति डॉलर पर पहुंचा

हालांकि कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की उच्ची कीमतों का भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 82.94 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.87 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 284.66 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।

ये भी पढ़ें: देश में ईवी कॉरिडोर का विस्तार : हरित और डिजिटल परिवहन की नई इबारत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें