Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पांच करोड़ की चरस बरामद

February 22, 2024

UP : नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पांच करोड़ की चरस बरामद

महराजगंज। महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सश सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक नेपाली नागरिक को पकड़कर उसके कब्जे से तस्करी कर ले जाई जा रही पांच करोड़ रुपये की चरस बरामद की। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने यहां बताया कि नेपाल के डांग जिले का निवासी बसंत खत्री (24) भारत से नेपाल जा रहा था। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे सोनौली क्षेत्र में रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ किलो 898 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये बतायी जाती है। मीना ने कहा कि इस मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्व निरोधक अधिनियम (एनडीपीएस) की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस खत्री से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें