Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.85 पर पहुंचा

February 23, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.85 पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजार और कमजोर अमेरिकी मुद्रा ने हालांकि स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.85 पर ही बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.85 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,410.05 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें