Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una में लोकसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

February 23, 2024

Una में लोकसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

ऊना (राजीव भनोट) : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में चुनावों से संबंधित जिला स्तरीय मास्टर टेनर, एसैंबली स्तरीय मास्टर टेनर, सेक्टर मैजिस्टेट, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट टीम व व्यय निगरानी टीमों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर जिला प्रशासन ऊना द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा निर्देश लागू होते हैं, इसलिए ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में अनेकों बार चुनाव संबंधी ड्यूटी में हिस्सा लिया है उन्हें भी इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने व समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव इसकी उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र प्रति सर्वाेच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें