Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुराष्ट्रीय कंपनी Alstom ने दिल्ली में चौथे चरण के लिए मेट्रो रेल निर्माण किया शुरू

February 23, 2024

बहुराष्ट्रीय कंपनी Alstom ने दिल्ली में चौथे चरण के लिए मेट्रो रेल निर्माण किया शुरू

नयी दिल्ली: रेल एवं मेट्रो के क्षेत्र में काम करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी एल्सटॉम ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के चौथे चरण के लिए विश्व स्तरीय मेट्रोपोलिस ट्रेनसेट का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी आज यहां बताया कि नवंबर 2022 में दिए गए इस ऑर्डर के तहत 52 ट्रेन सेट की आपूर्ति करनी है, जिनमें से हर एक में छह कारें होंगी। यह परियोजना डीएमआरसी की तीन अलग-अलग लाइनों को भी पूरा करने के लिए बनायी गयी है। जिसमें दो मौजूदा लाइन नंबर 7 और लाइन नंबर 8 को बढ़ाना हैं, और नई गोल्ड लाइन नंबर 10 से एयरोसिटी को तुगलकाबाद से जोड़ना है। इस प्रकार से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में कुल 64.67 किलोमीटर और जुड़ेगा। उत्पादन का शुभारंत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और एल्सटॉम इंडिया के नेतृत्व में एक समारोह में किया गया।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें