Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन तेंदुलकर ने पैरा क्रिकेटर आमिर लोन से मुलाकात की, उन्हें हस्ताक्षरित बल्ला उपहार में दिया

February 25, 2024

सचिन तेंदुलकर ने पैरा क्रिकेटर आमिर लोन से मुलाकात की, उन्हें हस्ताक्षरित बल्ला उपहार में दिया

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को अपनी जम्मू-कश्मीर यात्र के दौरान पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन से मुलाकात की। तेंदुलकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर उनकी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया और पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘असली हीरो आमिर के लिए। प्रेरणा देते रहो! आपसे मिल कर अच्छा लगा।’ 34 वर्षीय क्रिकेटर की खेलने की शैली अनोखी है।

वह अपने पैरों का उपयोग करके गेंदबाजी करते हैं और अपने कंधे और गर्दन का उपयोग करके बल्लेबाजी करते हैं। एक शिक्षक द्वारा लोन की प्रतिभा का पता चलने के बाद उनका परिचय पैरा क्रिकेट से हुआ। वह 2013 से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। 34 वर्षीय क्रिकेटर जब सिर्फ आठ साल के थे, तब उन्होंने अपने पिता की मिल में एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ खो दिए थे। पिछले महीने, उनका वीडियो वायरल होने के बाद, सचिन ने ट्वीट किया था कि वह आमिर से मिलना चाहते हैं और खेल के प्रति उनके समर्पण से वह प्रभावित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें