Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संत रविदास की झांकी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत 2 घायल

February 25, 2024

संत रविदास की झांकी के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत 2 घायल

पानीपत: जिला के गांव सिठाना में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती का उत्सव में झांकी निकालते हुए पालकी ऊपर से लटक रहे बिजली के तार को छू गई। वहीं उत्सव में शामिल तीन युवकों को बिजली का करंट लग गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गईए जबकि दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के भाई एडवोकेट अशोक कुमार ने बताया कि गांव में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शोभायात्र निकाली जा रही थी। इसमें पालकी को उनके भाई शमशेर और दो अन्य युवक दीपक व वीरपाल ने उठा रखा था।

जब पालकी एक संकरी गली से गुजर रही थी तभी उससे बिजली का तार टच हो गया। अशोक ने बताया कि यह तार 11 हजार की हाई वॉल्टेज लाइन का था। गली के निर्माण के बाद से यहां लाइन काफी नीचे हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लाइन को ऊपर करने के लिए बोला गया है लेकिन उन्होंने कभी सुनवाई नहीं की। इसी कारण यह हादसा हुआ है। युवकों को बिजली का झटका लगने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया।

जबकिए दीपक और वीरपाल की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उन्होंने हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग को ठहराते हुए अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं इस केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि मृतक के परिवार ने शिकायत में कहा है कि हादसा बिजली का तार नीचे हो जाने और गली निर्माण के बाद ऊंची हो जाने से हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें