Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Urvashi Rautela’ ने अनोखे अंदाज़ से मनाया अपना जन्मदिन, 24 कैरेट गोल्ड केक काटकर की बड़ी पार्टी

February 26, 2024

‘Urvashi Rautela’ ने अनोखे अंदाज़ से मनाया अपना जन्मदिन, 24 कैरेट गोल्ड केक काटकर की बड़ी पार्टी

मुंबई: एक्ट्रैस उर्वशी रौतेला ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन् होंने रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने बर्थडे का केट काटा। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट गोल् ड का केक काटकर अपना खास दिन मनाया।

यो यो हनी सिंह के साथ केक काटते हुए एक् ट्रैस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उर्वशी और हनी अपने दूसरे सहयोग, सैकेंड डोज और विगड़ियां हीरियां पर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले यो यो हनी सिंह के इंटरनैशनल वीडियो एल्बम लव डोज में साथ काम किया था, जो 2014 में रिलीज हुआ था। उर्वशी के पास अक्षय कुमार

के साथ वैल्कम 3, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदामुरी बालकृष्ण के साथ एनबीके109 और सनी देओल और संजय दत्त के साथ बाप (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर एक्सपैंडेबल्सह्णका रीमेक) जैसे प्रोजैक्ट हैं। इसके अलावा उर्वशी आगामी फिल्म जेएनयू में नजर आएंगी। जहां वह जलेबी फेम जेसन डेरुलो के साथ एक म्यूजिक वीडियो के अलावा एक कॉलेज नेता की भूमिका भी निभा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें