Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘किसी को नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे’, बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़के सलमान खान

September 20, 2026

‘किसी को नीचा दिखाकर पैसे कमा रहे’, बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़के सलमान खान

मुंबई: सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उन लोगों पर नाराज हुए जो एक्टर्स के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुनाई। इसे उन नेटिजन्स पर परोक्ष कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है जो अभिनेत्री कैटरीना कैफ को बॉडी-शेम कर रहे हैं।

हाल ही में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में नजर आई थीं। बेटे विहान के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया था।

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान सलमान ने कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और अरिशफा खान के बीच के मुद्दे पर बात की। हफ्ते की शुरुआत में, एक टास्क के दौरान अरिशफा से झगड़े के बाद स्काउटओपी ने अपनी यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी से कहा था, “खत्म कर दो इसको”। इस घटना का जिक्र करते हुए सलमान ने बताया कि कैसे यूजर्स के लिए स्क्रीन के पीछे छिपकर लोगों के लुक पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल करना एक ट्रेंड बन गया है।

 

‘एक था टाइगर’ के एक्टर ने कहा, “किसी को नीचा दिखाकर आप पैसे कमा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आप अपनी परवरिश दिखा रहे हैं।” सलमान ने यह भी बताया कि सेलेब्रिटीज को अक्सर उनके वजन, परिवार, करियर में असफलता और पर्सनल माइलस्टोन (जैसे मां बनना) जैसी चीजों को लेकर निशाना बनाया जाता है। बिना किसी का नाम लिए, ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर ने कहा, “प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है।”

सलमान ने आगे कहा कि जब वह फिल्मों में वापसी का फैसला करेंगी, तो वह फिर से फिट हो जाएंगी। एपिसोड के दौरान, सलमान ने यह भी बताया कि उन्हें भी उम्र बढ़ने की वजह से निशाना बनाया जाता है। “बूढ़ा हो गया, जाहिर है 60 साल का हो गया। आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ वाले लुक में नहीं रह सकते।” ऐसी ट्रोलिंग के पीछे की वजह पूछते हुए सलमान ने कहा, “आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं और क्यों ट्रोल करना चाहते हैं?”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें