Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.88 पर पहुंचा

February 27, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 82.88 पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर अमेरिकी मुद्रा का समर्थन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से कम हो गया, हालांकि निवेशकों ने घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों के संकेतों की प्रतीक्षा में सतर्क रुख उठाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर खुला और फिर एक पैसे की गिरावट के साथ 82.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 82.88 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की

स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.68 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 286.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने फिर बढ़ाया कच्चे तेल का अनुमान, वजह मध्यपूर्व तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें