Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज Arundhati पर WPL संहिता का उल्लंघन करने पर लगा जुर्माना

February 27, 2024

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज Arundhati पर WPL संहिता का उल्लंघन करने पर लगा जुर्माना

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी पर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ यहां खेले गए मैच के दौरान महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत में एक विकेट लिया था। डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स की अरुंधति रेड्डी पर यूपी वारियर्स के खिलाफ सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के उल्लंघन

के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बयान के अनुसार,‘‘अरुंधति ने डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1 के अंतर्गत आने वाले लेवल एक के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें