Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi अगले हफ्ते कर सकते हैं Kashmir का दौरा

February 27, 2024

PM Modi अगले हफ्ते कर सकते हैं Kashmir का दौरा

श्रीनगर: आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह मोदी की पहली कश्मीर यात्रा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी सात मार्च को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में एक आधिकारिक बैठक में भाग लेंगे। पिछले हफ्ते, पीएम ने जम्मू का दौरा किया, जहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन भी लॉन्च की। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मोदी ने जहां तीन बार जम्मू का दौरा किया है, वहीं इस दौरान उन्होंने एक बार भी कश्मीर का दौरा नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर में एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों की संभावना का आकलन करने के लिए पीएम मोदी की कश्मीर यात्रा ईसीआई की यात्रा से पहले होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें