Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदौर में दुष्कर्म के बाद पांच वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल, ‘‘नाबालिग’’ लड़का काबू

February 28, 2024

इंदौर में दुष्कर्म के बाद पांच वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल, ‘‘नाबालिग’’ लड़का काबू

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर में मंगलवार को एक नाबालिग लड़के ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुद को नाबालिग बता रहा लड़का हीरा नगर क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि लड़के की उम्र के बारे में तस्दीक की जा रही है क्योंकि पुलिस को शक है कि वह वयस्क है।

अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद बुरी तरह घायल बच्ची को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया। एमवायएच के अधीक्षक डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया,‘’बच्ची को गंभीर हालत में हमारे अस्पताल में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ सर्जन उसका ऑपरेशन कर रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें