Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर कोर्ट ने जया प्रदा को ‘फरार‘ घोषित किया

February 28, 2024

रामपुर कोर्ट ने जया प्रदा को ‘फरार‘ घोषित किया

रामपुर (यूपी): अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को यूपी के रामपुर की एक विशेष अदालत ने ‘फरार‘ घोषित कर दिया है, क्योंकि वह अपने खिलाफ दो मामलों की सुनवाई में हाजिर नहीं हुई ।

यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है, जब वह रामपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार थीं। सात बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद जया प्रदा कोर्ट के सामने पेश नहीं हुई।

न्यायाधीश शोभित बंसल की अध्यक्षता वाली एमपी- एमएलए विशेष अदालत ने अब पुलिस अधीक्षक को 6 मार्च तक अदालत में उनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है।

यह कानूनी प्रावधान तब लागू किया जाता है, जब कोई आरोपी व्यक्ति वारंट के बावजूद अदालत में पेश होने में विफल रहता है, जिससे उसकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए उद्घोषणा प्रक्रिया शुरू होती है।

जया प्रदा पहले राज्यसभा सांसद और फिर लोकसभा सांसद बनीं। वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें