Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan ने अपनी पेंटिंग्स के लिए आर्ट कंपनी आर्टफी के साथ मिलाया हाथ, प्रशंसकों के लिए सुलभ होंगे उनके चित्र

February 29, 2024

Salman Khan ने अपनी पेंटिंग्स के लिए आर्ट कंपनी आर्टफी के साथ मिलाया हाथ, प्रशंसकों के लिए सुलभ होंगे उनके चित्र

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने चित्रों को प्रशंसकों तक पहुंचाने के लिए ललित कला कंपनी आर्टफाई से हाथ मिलाया है। इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पहली बार सलमान के यूनिटी 1 और यूनिटी 2 शीर्षक वाले प्रसिद्ध चित्र अब आंशिक स्वामित्व के माध्यम से सभी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे।

सलमान ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे अपने चित्रों को सुलभ बनाने की इस पहल पर आर्टफाई के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इसके माध्यम से मेरी कला दुनिया भर के लोगों के साथ साझा की जाएगी।’’ अतीत में सलमान जरूरतमंद लोगों के लिए धन जुटाने के वास्ते अपने चित्रों की नीलामी भी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें