Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

तख्त श्री हजूर साहिब दर्शन करने वाली संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 मार्च के बाद शुरू होगी उड़ान

February 29, 2024

तख्त श्री हजूर साहिब दर्शन करने वाली संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 मार्च के बाद शुरू होगी उड़ान

महाराष्ट्र : तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली संगत के लिए अच्छी खबर है कि 20 मार्च के बाद उड़ानें शुरू हो जाएंगी,जिससे संगत को काफी फायदा होगा। फ्लाइट का रूट पंजाब से दिल्ली और दिल्ली से नांदेड़ साहिब होगा। पंजाब से 3.30 घंटे में सफर पूरा होगा। अभी 30 घंटे से जयादा का समय लगता हैं।

तख्त श्री हजूर साहिब के प्रशासक डा विजय सतबीर सिंह ने बताया की हजूर साहिब नांदेड़ में संगत की मांग थी की फ्लाइट्स शुरू की जाए, इसको लेकर सरकार से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की। मुझे आपको बताते हुए खुशी हैं की नांदेड़ एयरपोर्ट का लाइसेंस को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रिस्टोर कर दिया गया हैं, अब इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स शुरू हो सकेगी। स्टार एयरलाइन ने फ्लाइट्स शुरू करने की पहल की हैं। 20 मार्च के आसपास ये फ्लाइट शुरू होगी।

आदमपुर से गाजियाबाद और गाजियाबाद से नांदेड़ साहिब होगी। एक बेहतर विमान जिसमें 70 सीटें होंगी और बिजनेस क्लास तक की सारी सुविधाएं होंगी। आने वाले दिनों में होला-मोहल्ला हैं। उस समय जाने वाली संगत के लिए ये एक बेहतर कदम होगा। संगत के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हजूर साहिब की ओर से मुफ्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे सांगत को कोई परेशानी ना हो। इसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सिविल एविएशन मिनिस्टर का धन्यवाद करते हैं। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से देवेंद्र फडणवीस और हमारे स्थानीय सांसद ने बहुत साथ दिया हम उनका धन्यवाद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें