Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक रवि ठाकुर के घर की और जाने वाली सड़क की गई बंद, देखे वीडियो

February 29, 2024

विधायक रवि ठाकुर के घर की और जाने वाली सड़क की गई बंद, देखे वीडियो

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के कन्याल सड़क मार्ग पर स्थित लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के घर की ओर जाने वाली सड़क को पत्थर का डंगा लगाकर बंद कर दिया गया है। तो वही इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगो के द्वारा सड़क में पत्थरों का डंगा लगाया जा रहा है और एक वन विभाग का अधिकारी भी उसमे नजर आ रहा है। वही, वीडियो में एक महिला भी बात कर रही है कि किस की इजाजत से यह डंगा लगाया जा रहा है और सड़क को बंद किया जा रहा है। जबकि इस मामले में अदालत से स्टे ऑर्डर भी जारी किया गया है। महिला वीडियो में अधिकारी से इस बात का जबाव भी मांग रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि यह सड़क लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के घर की और जाती है। वही, रवि ठाकुर के द्वारा बीजेपी के नेता हर्ष महाजन को राज्यसभा में अपना बहुमत दिया गया था और इसी के चलते सरकार के द्वारा अब रोष स्वरूप यह कारवाई की जा रही है। हालांकि जब इस मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि यह जमीन रवि ठाकुर की थी और उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को यह जमीन बेच दी थी। अब उक्त भूमि के मालिक का अपने भाई के साथ संपति का विवाद चल रहा है और इस मामले में रवि ठाकुर का कोई लेना देना नही है। लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो का प्रचार गलत तरीके से किया जा रहा है और सोशल मीडिया में भी इस वीडियो को इसी बात से प्रचारित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें