Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने निगला जहर, हालत गंभीर, छोड़ा सुसाइड नोट

March 1, 2024

दुष्कर्म मामला : पीड़िता ने निगला जहर, हालत गंभीर, छोड़ा सुसाइड नोट

हांसी: दुष्कर्म मामला में एक नया मोड़ आया है, जिसके चलते हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला ने जहर की गोलियां निगल ली। गंभीर अवस्था में उसे हिसार रैफर किया गया। पीड़िता ने जहर खाने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता का नाम दर्ज होने पर पीड़िता ने घर पर जहरीली गोलियां निगल ली, जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। डायल 112 को भी इसकी सूचना दी गई, जहां से उसे हिसार रैफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है। महिला ने जहर निगलने से पहले 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा है।

दुष्कर्म के इस मामले में समझौता करवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लेने वाले भाजपा नेता व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाजपा नेता ने समझौते के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की थी। मामला 15 लाख रुपए में तय हुआ था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता के साथ दुष्कर्म पीड़िता का भी नाम जोड़ा था। भाजपा नेता कपिल नेहरू व उसके साथ राम सिंह कॉलोनी निवासी सतपाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोर्ट ने यह कहा कि अगर उनके रिमांड की जरूरत पड़ी तो पुलिस कभी भी रिमांड पर ले सकेगी। गौर तलब है कि पुलिस के अनुसार गत दिनों पहले एक महिला ने हरियाणवी कलाकार नवीन उर्फ नारू के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म करने के आरोप में अभियोग दर्ज कराया था। इस अभियोग में समझौता करने की एवज में महिला पक्ष द्वारा 20 लाख रुपए की मांग की गई थी, जो कि 15 लाख रुपए में सहमति बन गई थी।

इस मामले में जींद के धरौधी निवासी जयपाल जैली ने पुलिस को सूचना दी की समझौते के नाम पर रुपए लेने के लिए उपमंडल परिसर के आसपास कपिल नेहरु व सतपाल उर्फ बिट्टू आ रहे हैं। इस दौरान सिटी थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को डेढ़ लाख रुपए लेते हुए मंगलवार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कपिल नेहरू, सतपाल व महिला के खिलाफ धारा 384, 120 के तहत मामला दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें