Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIS JKBO ने मेसर्स द अरको पाइप ग्राम उद्योग को अखिल भारतीय प्रथम लाइसेंस किया प्रदान

March 1, 2024

BIS JKBO ने मेसर्स द अरको पाइप ग्राम उद्योग को अखिल भारतीय प्रथम लाइसेंस किया प्रदान

जालंधर : बीआईएस जेकेबीओ ने आईएस 3950:1979 के अनुसार स्लुइस वाल्व के लिए सरफेस बॉक्स के लिए मेसर्स द अरको पाइप ग्राम उद्योग, जालंधर को अखिल भारतीय प्रथम लाइसेंस प्रदान किया। बीआईएस ने पंजाब के विभिन्न उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर सेमिनार और मनक मंथन कार्यक्रम चलाए थे।

इसके बाद मेसर्स द अरको पाइप ग्राम उद्योग ने उत्पाद के बीआईएस प्रमाणीकरण के लिए आवेदन किया। फर्म के सुरिंदर कुमार (प्रोडक्शन मैनेजर) और मुनीश कुमार (क्यूए/क्यूसी इंजीनियर) को पीजीडी विभाग के प्रमुख आरआर सिंह द्वारा बीआईएस लाइसेंस की एक प्रति देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने निर्माताओं के दरवाजे तक पहुंचने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए बीआईएस की पहल की सराहना की हैं।

बीआईएस ने विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न उद्योगों के लिए सेमिनार और मनक मंथन कार्यक्रम आयोजित करके एक गुणवत्ता क्रांति शुरू की है ताकि देश में उद्योगों के पूरे समूहों को कवर किया जा सके और विभिन्न उत्पादों पर बेहतर मानक बनाए जा सकें। जालंधर में यह लाइसेंस देकर बीआईएस ने एक और उपलब्धि जोड़ दी है। बीआईएस क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने का यह प्रयास जारी रखे हुए है ताकि प्रत्येक निर्माता को बीआईएस परिवार का हिस्सा बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें