Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र से होगी BJP के विदाई की शुरुआत : डा. सुशील गुप्ता

March 2, 2024

कुरुक्षेत्र से होगी BJP के विदाई की शुरुआत : डा. सुशील गुप्ता

दिल्ली/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वे प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता कुमारी सैलेजा से मिले।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की सभी नेताओं से सकारात्मक माहौल में इंडिया गठबंधन की सभी 10 लोकसभा सीटों जीतने पर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। “इंडिया” गठबंधन बीजेपी को सत्ता से हटाने का काम करेगा। जनता इंडिया गठबंधन का चुनाव लड़ेगी। आज देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हमारे लिए देश और संविधान पहले है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन हरियाणा में बहुत मजबूत है। मैंने कुरुक्षेत्र लोकसभा में “इंडिया” गठबंधन की मज़बूत स्थिति के विषय में भी उन्हें सूचित किया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को लेकर और बाकी हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सभी ने आगामी लोकसभा चुनावों में “इंडिया” गठबंधन की जीत को लेकर पुरजोर मेहनत करने और एकजुट होकर बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सफलता को लेकर सभी नेताओं ने संकल्प लिया है। जल्द ही मिशन मोड में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गई। किस तरीके से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी इसको लेकर हमारी बातचीत हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें