Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार ने महिलाओं की स्थिति पर की खुलकर बात, वीडियो किया शेयर

March 4, 2024

टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार ने महिलाओं की स्थिति पर की खुलकर बात, वीडियो किया शेयर

मुंबई: अपने विचारों पर खुलकर बात करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार ने नारीत्व से जुड़े चुनौतीपूर्ण सामाजिक मानदंडों और रूढ़िवादिता पर खुलकर बात की।

जूही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले संघर्षों और दबावों पर अपनी बात रखी।

अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘मैं एक महिला हूं।‘

वीडियो में जूही को सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत बलिदानों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ने इसमें खाना पकाने से लेकर घर के काम के बीच पूरी तरह से मल्टीटा¨स्कग की उम्मीद करने तक महिलाओं की हालत पर बात की। अपनी बात रखने के दौरान वह रूढ़िवादिता पर भी सवाल उठाती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने कहा, ’मैं उनमें से हूं जिन्हें कभी-कभी अपने करियर और सपनों का बलिदान देना पड़ता है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती, लड़की हो, करना ही पड़ता है, रूल बुक जो है।’

जूही ने अपने संदेश के अंत में कहा, ‘मैं एक महिला हूं और मैं कहती हूं कि प्रत्येक महिला को अपने हिसाब से चीजों को चयन करने का अधिकार है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें