Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नफे सिंह राठी की हत्या मामले में दो आरोपी गोवा से गिरफ्तार

March 4, 2024

नफे सिंह राठी की हत्या मामले में दो आरोपी गोवा से गिरफ्तार

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी की 25 फरवरी को राज्य के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में गोवा से पकड़ा गया। झज्जर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित जैन ने शनिवार को कहा था कि मामले में शामिल सभी चार शूटर की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें