Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित

March 4, 2024

सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) का वार्षिक सम्मेलन 4 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में उद्घाटित हुआ। अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिक्षा समेत 34 क्षेत्रों से आए सीपीपीसीसी के 2,100 से अधिक सदस्य चीनी शैली के आधुनिकीकरण का निर्माण बढाने के लिए सुझाव पेश करेंगे।

सीपीपीसीसी चीनी विशेषता वाली संस्थागत व्यवस्था है। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले बहुदलीय सहयोग और राजनीतिक परामर्श की महत्वपूर्ण संस्था है, संपूर्ण प्रक्रिया के लोक लोकतंत्र के कार्यान्वयन का महत्वपूर्ण तरीका है और राष्ट्रीय शासन व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग भी है।

सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय कमेटी इस व्यवस्था को लागू करने का राष्ट्रीय संगठन है, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, सभी लोकतांत्रिक पार्टियों, निर्दलीय प्रतिनिधियों, जन संगठनों, सभी अल्पसंख्यक जातीयों व जगतों के प्रतिनिधियों, थाईवानी बंधुओं, हांगकांग व मकाओ के बंधुओं और स्वदेश लौटे चीनियों के प्रतिनिधियों और विशेष अतिथियों से गठित है। इसका मुख्य कार्य राजनीतिक परामर्श, लोकतांत्रिक निरीक्षण और राज्य मामलों के फैसले में भागीदारी और विचार-विमर्श करना है। उक्त तीन कार्य सभी लोकतांत्रिक पार्टियों, अल्पसंख्यक जातीयों व विभिन्न जगतों के लोगों द्वारा चीन की राजनीतिक व्यवस्था में राज्य मामलों में भाग लेने और भूमिका निभाने का अहम विषय और मूल रूप है। इतना ही नहीं, यह सीपीपीसीसी को अन्य राजनीतिक संगठनों से अलग करने का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है।

सीपीपीसीसी की केंद्रीय कमेटी का कार्यकाल पांच साल का होता है। हर साल एक बार पूर्णधिवेशन का आयोजन होता है। अब सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी का दूसरा पूर्णाधिवेशन आयोजित हो रहा है। वर्तमान वार्षिक सम्मेलन के दौरान सीपीपीसीसी के सदस्य सक्रियता से राज्य मामलों के फैसले में भाग लेंगे और विचार-विमर्श करेंगे, ताकि देश के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में योगदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें