Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पावर लिफ्टिंग में सिरसा के गुरजाप सिंह ने जीता गोल्ड

March 4, 2024

पावर लिफ्टिंग में सिरसा के गुरजाप सिंह ने जीता गोल्ड

सिरसा: नयी दिल्ली में रविवार को आयोजित मिस्टर इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिरसा निवासी गुरजाप सिंह ने पॉवर लिफ्टिंग में गोल्ड व स्ट्रोंगमेन में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवांवित किया है।

गुरजाप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। बेटे के गोल्ड जीतकर आने की खुशी में परिजनों ने गुरजाप का मुंह मीठा करवाकर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गुरजाप सिंह ने बताया कि उसके परिवार में सभी सदस्य खिलाड़ी हैं। उसने बताया कि 2021 से लगातार वह आरके फिटनेस जिम में अभ्यास कर रहा है। इससे पूर्व भी गुरजाप पांच बार गोल्ड मैडल जीत चुका है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें