Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने लौंगोवाल और चीमा में 1.03 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया शुभारंभ

March 5, 2024

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने लौंगोवाल और चीमा में 1.03 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया शुभारंभ

सुनाम ऊधम सिंह वाला: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र के व्यापक विकास के अभियान के तहत लोंगोवाल और चीमा में लगभग 1.03 करोड़ की लागत वाले दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की आधारशिला रखकर कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोंगोवाल बाजार के दुकानदारों की मांग थी, इससे अब बरसात के दिनों में पानी निकासी को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमन अरोड़ा ने कहा कि खुला नाला दुकानदारों के लिए बड़ी सुविधा होगी क्योंकि बरसात के दिनों में दुकानों में पानी जमा होने से मंदी हो जाती थी और खरीदारों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था।

उन्होंने कहा कि इन दिनों लोंगोवाल में कई अन्य विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने के बाद लोगों को समर्पित कर दी जाएंगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चीमा स्थित एमएलजी स्कूल के पास पार्क के निर्माण कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि करीब 69.83 लाख की लागत से बनने वाला यह पार्क आसपास के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में जिम, वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था होगी और यह पार्क हरियाली से भरपूर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें