Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंकड़ों का दुर्लभ संयोग: अश्विन और बेयरस्टो एक ही साथ पूरा करेंगे टेस्ट मैचों का सैकड़ा

March 6, 2024

आंकड़ों का दुर्लभ संयोग: अश्विन और बेयरस्टो एक ही साथ पूरा करेंगे टेस्ट मैचों का सैकड़ा

धर्मशाला: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो गुरुवार को यहां पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच के लिए जब मैदान पर उतरेंगे तो यह चौथा मौका होगा जब दो खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते दिखेंगे।

ऐसा पहला मौका साल 2000 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में आया था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, शॉन पोलाक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेंिमग ने 2006 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में अपना-अपना 100 वां टेस्ट खेला था। इस इकलौता मौका है जब तीन खिलाड़ियों ने एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेला था।

इसके बाद 2013 में पर्थ में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में एलिस्टर कुक और माइकल क्लार्क ने टेस्ट मैचों का सैंकड़ा एक साथ पूरा किया था। अश्विन और बेयरस्टो गुरुवार से यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह केवल दूसरा मौका होगा जब प्रतिद्वंद्वी टीमों के दो खिलाड़ी एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।

भारत-इंग्लैंड मैच शुरू होने के ठीक एक दिन बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी और उनके पूर्ववर्ती केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। अश्विन ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है। वह हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 500 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय बने।

चौतीस साल के बेयरस्टो 100वीं टेस्ट कैप हासिल करने वाले इंग्लैंड के 17वें खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने 2012 में पदार्पण किया था। भारत मौजूदा श्रृंखला में भारत पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें