Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंदर नगर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 1 गंभीर घायल

March 6, 2024

जोगिंदर नगर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 1 गंभीर घायल

जोगिंदर नगर: जोगिंदर नगर उपमंडल के चौंतड़ा के समीप हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी पठानकोट नैशनल हाईवे पर चौंतड़ा के नजदीक रडाभखेहड के पास मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की मौत की घटना पेश आई है जबकि पीछे बैठे युवक को घायल अवस्था में बैजनाथ सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी संजीव जमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पालमपुर के एक होटल में काम करने वाले दो युवक नरेंद्र पुत्र सुभाष निवासी गांव टटेहला तहसील पालमपुर तथा साहिल पुत्र सतीष गांव बल्हा तहसील पालमपुर बीती देर रात अपने बाइक से बरोट जा रहे थे तो रडाभखेहड के पास इनकी बाइक अनियंत्रित हो कर नाले में गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को गंभीर अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन सेवाओं में तैनात चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि साहिल का उपचार सिविल अस्पताल बैजनाथ में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी संजीव जमवाल ने बताया की मृतक नरेंद्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें