Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paytm wallet उपयोग करने वाले 85% लोगों को कोई समस्या नहीं : RBI Governor

March 7, 2024

Paytm wallet उपयोग करने वाले 85% लोगों को कोई समस्या नहीं : RBI Governor

 

नई दिल्ल : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने वाले 80-85 प्रतिशत उपयोगकर्त्ताओं को नियामकीय कार्रवाई के कारण किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं शेष उपयोगकर्त्ताओं को अपने एप्प को अन्य बैंकों से जोड़ने की सलाह दी गई है।

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमैंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या टॉपअप स्वीकार करने से रोक दिया। दास ने कहा कि पेटीएम पेमैंट्स बैंक से जुड़े वॉलेट को अन्य बैंकों के साथ जोड़ने की समयसीमा 15 मार्च तय की गई है। उन्होंने समयसीमा आगे बढ़ाए जाने की संभावना से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक का दिया गया समय पर्याप्त है और इसे आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 80-85 प्रतिशत पेटीएम वॉलेट अन्य बैंकों से जुड़े हुए हैं और शेष 15 प्रतिशत को अन्य बैंकों से जुड़ने की सलाह दी गई है।

पेटीएम वॉलेट उपयोग करने वाले 85% लोगों को कोई समस्या नहीं :

आरबीआई गवर्नर आरबीआई फिनटैक के विकास के लिए पूरी तरह तैयार दास ने कहा, आरबीआई फिनटैक (वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों) का पूरा समर्थन करता है और करता रहेगा आरबीआई फिनटैक के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति फेरारी का मालिक हो सकता है और उसे चला सकता है, लेकिन फिर भी उसे दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें