Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश में बस-ट्रक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 35 घायल

March 7, 2024

मध्यप्रदेश में बस-ट्रक भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 35 घायल

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई खिमलासा रोड पर आज बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन की मौत हो गयी और 35 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुरई में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुबह खिमलासे से खुरई के रास्ते सागर की ओर जा रही यात्री बस की सागर की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में बस और ट्रक चालकों सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। वहीं, बस में सवार घायल 35 यात्रियों मे 31 को खुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिसमे से गंभीर रूप से दो घायलो को जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें