Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में बना विश्व का सबसे बड़ा हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क : ल्यू चंगफांग

March 7, 2024

चीन में बना विश्व का सबसे बड़ा हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क : ल्यू चंगफांग

चीनी रेलवे ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष ल्यू चंगफांग ने 6 मार्च को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेते समय मीडिया के साथ हुए साक्षात्कार में कहा कि चीन ने विश्व में सबसे बड़ा हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क और प्रगतिशील रेलवे नेटवर्क निर्मित किया है। वर्ष 2023 के अंत तक देश में संचालित रेलवे लाइन की कुल लंबाई 1 लाख 59 हजार किलोमीटर है ,जिसमें हाई स्पीड रेलवे लाइन की लंबाई 45 हजार किलोमीटर है ।

उन्होंने कहा कि अब चीनी रेलवे के बुनियादी ढांचे का स्तर विश्व में अग्रसर रहता है और अधिक ऊंचे स्तर वाले आधुनिकीकरण की ओर बढ़ने की शर्तें तैयार की गयी हैं । वर्ष 2025 तक चीन में संचालित रेलवे लाइन की लंबाई 1 लाख 65 हजार किलोमीटर होगी और हाई स्पीड रेलवे लाइन की लंबाई 50 हजार किलोमीटर पार कर जाएगी ।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में चीनी रेलवे ग्रुप ने 368 करोड़ यात्रियों और चरम दिनों में 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवाएं दीं ।इस के साथ 391 करोड़ टन वस्तुओं का परिवहन किया गया ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में चीनी रेलवे ग्रुप कुंजीभूत तकनीकों के अनुसंधान और उपयोग पर बल देगा और रेलवे के नये गुणवत्ता विकास को बढ़ावा देगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें