Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट में हरियाणा पुलिस द्वारा गलत तथ्य पेश करने पर किसान नेताओं ने जताया एतराज

March 7, 2024

पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट में हरियाणा पुलिस द्वारा गलत तथ्य पेश करने पर किसान नेताओं ने जताया एतराज

किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा गलत तथ्य पेश कर के पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। किसान नेताओं ने वीडियो सबूत दिखाते हुए कहा कि 13, 14 एवम 21 फरवरी को हरियाणा पुलिस द्वारा खनौरी व शम्भू बोर्डरों पर गोलियां, छर्रे व जहरीली गैसों का इस्तेमाल किया गया जिसमें सैंकड़ों किसान अब तक घायल हुए हैं। किसान नेताओं द्वारा घायल किसानों की सूची भी जारी करी गयी। किसान नेताओं ने बताया कि 21 फरवरी को पुलिस द्वारा खनौरी बॉर्डर पर मेडिकल कैम्पों पर भी हमला किया गया, किसानों के ट्रैक्टर तोड़े गए एवम प्रीतपाल सिंह का अपहरण कर के मारपीट करी गयी। कल 8 मार्च को खनौरी व शम्भू बॉर्डर पर महिला दिवस के मौके पर महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर आंदोलन को मजबूती करेंगी। किसान नेताओं ने बताया कि 11 मार्च को राजस्थान के किसान भी बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होंगे। आज खनौरी बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सुखजिंदर सिंह खोसा, इंदरजीत सिंह कोटबुड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, अंग्रेज सिंह कोटली मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें