Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगालैंड ने उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2024

नगालैंड ने उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

कोहिमा: नगालैंड ने शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित नगा महिलाओं, विधायिका की सदस्यों और महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में उपलब्धि हासिल करने वाली नारियों को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

राज्य की राजधानी कोहिमा में विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी विभागों और राज्य महिला आयोग ने मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पद्मश्री से सम्मानित आठ नागा महिलाओं चुबलेमला एओ, नीदोनुओ अंगामी, प्रोफेसर तेम्सुला एओ, सेंटिला टी. यंगर, डॉ. पी. किलेमसुंगला, लेंटिना एओ ठक्कर, नेहुबुओ सोरही, और सानो वामुजो को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में नगालैंड की एकमात्र महिला राज्यसभा सदस्य फांगनोन कोन्याक के साथ-साथ राज्य की पहली दो महिला विधायकों, मंत्री सल्हौतुओनुओ क्रूस और सलाहकार हेकानी जखालु केन्से को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान की दिशा में प्रयास करने वाली सी. त्सुरीला, नेंगनीथेम हेंगना और के. इला को नगालैंड राज्य आयोग पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें