Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिडबी और पीएमबीआई ने जन औषधि केंद्रों के लिए शुरू किया क्रेडिट सहायता कार्यक्रम

March 12, 2024

सिडबी और पीएमबीआई ने जन औषधि केंद्रों के लिए शुरू किया क्रेडिट सहायता कार्यक्रम

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने जनऔषधि केन्द्रों को कार्यशाील पूंजी उपलब्ध कराने और अगले दो वर्षाें में खुलने वाले 15 हजार नये केन्द्रों को शुरू करने के लिए आवश्यक पूंजी के साथ ही कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ मिलकर क्रेडिट सहायता कार्यक्रम शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की।

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने यहां जन औषधि केंद्रों के लिए इस ऋण सहायता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी मौजूदगी में सिडबी और पीएमबीआई के बीच समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने जन औषधि केंद्रों को ऋण सहायता के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने सिडबी द्वारा कार्यशील पूंजी प्राप्त राजधानी के पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में जनऔषधि केन्द्र का संचालन करने वाली श्रीमती संगीता राज को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।

इसके साथ ही उन्होंने इस ऋण सहायता कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर पीएमबीआई के सीईओ रवि दाधीच और सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिवसुब्रमण्यम रमन के साथ ही पीएमबीआई एवं सिडबी के अधिकारियों के अलावा वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग और रसायन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें