Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने सकरी पंचायत के युवाओं को दिया जिम का तोहफा

March 13, 2024

केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने सकरी पंचायत के युवाओं को दिया जिम का तोहफा

नगरोटा सूरियां (शिव गुलेरिया) : विधानसभा क्षेत्र देहरा की पंचायत सकरी के स्थानीय लोगों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिम का तोहफा दिया हैं, जिससे नौजवानों में खुशी की लहर छा गई और अब इलाके के नौजवान जिम में कसरत करने के लिए पहुंच रहे है। अक्सर आज जहां एक ओर देखने और सुनने को मिलता है कि नौजवान नशे और गलत आदतों में घीरते जा रहे है और अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लगातार प्रयासों से युवाओं को निरंतर खेलों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज सकरी पंचायत के युवाओं को भी जिम के रुप मे तोहफा मिला, जिससे इलाके में हर कोई सांसद महोदय की तारीफ कर रहा है।

वहीं सकरी पंचायत समिति सदस्य मनजीत सिंह जंजुआ ने नौजवान साथियों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिम के लिए आभार प्रकट किया और साथ ही उन्होंने सकरी पंचायत के नौजवानों से आग्रह किया कि वह सुबह शाम इस जिम का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। सभी की सुविधा को देखते हुए इसे सकरी के मेंन बाजार में खोला गया है। उन्होंने कहा की कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उन्होंने जिम का प्रस्ताव भेजा था और शीघ्र इस मांग को उन्होंने पूरा कर दिया, जिसके लिए उन्होंने समस्त पंचायत की ओर से अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।

इनके साथ ही स्थानीय पंचायत के निवासी बी एस गुलेरिया ने भी अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि हमारे अपने क्षेत्र के युवाओ के लिए बहुत ही बढ़िया जिम के रूप में हम सबको तोहफा मिला, जिसका नौजवान और बच्चे पूरा लाभ उठाएं और पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत भी बनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें