Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने ‘Adrian Griffith’ को चीफ क्रिकेट ऑपरेशन ऑफिसर किया नियुक्त

March 13, 2024

लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने ‘Adrian Griffith’ को चीफ क्रिकेट ऑपरेशन ऑफिसर किया नियुक्त

नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने आगामी सीजन के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी एड्रियन ग्रिफिथ को लीग के चीफ क्रिकेट ऑपरेशन ऑफिसर के रूप में अनुबंधित किया है। ग्रिफथि के पास मैच अंपायरिंग और प्रौद्योगिकी से लेकर इवेंट प्लानिंग और संचालन तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं का नेतृत्व और प्रबंधन करने का 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

एलएलसी के एक बयान के अनुसार, ग्रिफिथ जून 2024 में यूएसए में टी20 विश्व कप में आईसीसी के साथ अपना काम पूरा करने के बाद एलएलसीटी20 एपेक्स काउंसिल और तकनीकी समिति को खेल की स्थिति और आचार संहिता जैसे परिचालन दस्तावेजों को तैयार करने में सहायता प्रदान करेंगे। वह लीग में और अधिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद करेंगे। वह टूर्नामेंट संचालन में गवर्नगिं काउंसिल को भी सहायता प्रदान करेंगे।

ग्रिफथि ने एक बयान में कहा, ‘मैं एक सलाहकार और मुख्य क्रिकेट संचालन अधिकारी के रूप में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी20 में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। यह खेल के विकास में योगदान देने का एक रोमांचक अवसर है। मैं खिलाड़ियों, अधिकारियों और हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लीग सफल होती रहे।’ एलएलसी का आगामी सीजन 11 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दो देशों, भारत और कतर में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें