Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan ने किया अपना 59वां Birthday का सेलिब्रेट, Ex-Wife के साथ काटा केट

March 14, 2024

Aamir Khan ने किया अपना 59वां Birthday का सेलिब्रेट, Ex-Wife के साथ काटा केट

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान आज 59 वर्ष के हो गए। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई मे हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने-माने फिल्म निर्माता थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर खान की रूचि भी फिल्मों में हो गयी और वह अभिनेता बनना का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में बतौर बाल कलाकार अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म..यादो की बारात.. से की।

बाद में उन्होंने वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म ..मदहोश.. में भी बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 11 वर्षो तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ..होली ..से आमिर खान ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरूआत की, लेकिन दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में असफल रहे।

लगभग चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ..कयामत से कयामत तक ..की सफलता के बाद आमिर खान बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गये।फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें उस वर्ष नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म..अंदाज अपना अपना..में आमिर खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें