Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉलीवुड के नामी गायक एड शीरन ने मुंबई में स्कूूली बच्चों के साथ की मस्ती, वीडियो किया शेयर

March 15, 2024

हॉलीवुड के नामी गायक एड शीरन ने मुंबई में स्कूूली बच्चों के साथ की मस्ती, वीडियो किया शेयर

मुंबई: शेप ऑफ यू, परफेक्ट, थिंकिंग आउट लाउड और अन्य चार्टबस्टर्स के लिए मशहूर हॉलीवुड के नामी गायक एड शीरन ने मुंबई के एक स्कूल का दौरा कर बच्चों के साथ खूब मस्ती की।

गायक ने मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया और अपने प्रशंसकों के साथ समय बिताया, जहां उन्होंने उनके साथ गाना भी गाया। एड शीरन 16 मार्च को मुंबई में अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं।

मंगलवार को एड शीरन ने अपने स्कूल दौरे का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘आज सुबह मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों के साथ गाना गाकर खूब मस्ती की। भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’’

यह पहली बार नहीं है, जब हॉलीवुड गायक मुंबई में अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं। यह उनकी तीसरी यात्र है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में शहर में प्रदर्शन किया था। दरअसल, उनके बॉलीवुड दोस्तों के साथ पार्टी की उनकी पिछली तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसमें वह बॉलीवुड कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के साथ नजर आए थे।

एड शीरन 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में बुकमायशो लाइव द्वारा आयोजित शो में प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें