Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine में पश्चिम दलों को भेजने की संभावना से नहीं किया जा सकता इनकार : Emmanuel Macron

March 15, 2024

Ukraine में पश्चिम दलों को भेजने की संभावना से नहीं किया जा सकता इनकार : Emmanuel Macron

पेरिसः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दोहराया कि यूक्रेन में पश्चिमी दलों को भेजे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया सकता लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वर्तमान स्थिति में इसकी आवश्यकता नहीं है। मैक्रों से साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजे जाने की संभावनाओं के बारे में सवाल किया गया था जिसके जवाब में उन्होंने कहा, कि ‘इस समय ऐसी स्थिति नहीं है, लेकिन ये सभी विकल्प खुले हैं।’’ मैक्रों ने पिछले महीने भी कहा था कि यूक्रेन में पश्चिमी बलों को भेजे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया सकता जिसे लेकर कई पश्चिम देशों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कहा कि यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता है तो इसके लिए रूस जिम्मेदार होगा, ‘‘हम नहीं।’’ उन्होंने कहा, कि ‘फ्रांस यूक्रेन पर आक्रमण का नेतृत्व नहीं करेगा लेकिन आज, यूक्रेन में शांति की खातिर हमें कमजोर नहीं होना चाहिए।’’ मैक्रों ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इस सप्ताह फ्रांसीसी संसद में देश की यूक्रेन संबंधी रणनीति पर बहस की गई थी।

देश की नेशनल असेंबली और सीनेट दोनों ने पिछले महीने मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमिर जेंलेंस्की के बीच हुए 10-वर्षीय द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते को प्रतीकात्मक मतों से मंजूरी दे दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें