Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों, विदेशी कोष की निकासी से शेयर बाजार में आयी गिरावट

March 15, 2024

कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों, विदेशी कोष की निकासी से शेयर बाजार में आयी गिरावट

 

मुंबई: कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों और विदेशी कोष की निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई।कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.56 अंक गिरकर 72,782.72 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 101.65 अंक गिरकर 22,045 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर प्रमुख रूप से घाटे में थे।

वहीं भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर मुनाफे में थे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका का बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,356.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

व्यापक बाजार में, बीएसई मिडकैप गेज 0.79 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 85.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बृहस्पतिवार को बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 335.39 अंक की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। निफ्टी 148.95 अंक बढक़र 22,146.65 पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें